₹25000 का डिस्काउंट Samsung Galaxy S24 FE 5G की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नई डील्स/ऑफर्स

Amazon, Flipkart और Samsung साइट पर Galaxy S24 FE 5G की कीमत ₹22000 से ₹25,000 तक कम हुई। जानिए क्या हैं इस डील के फायदे और फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स।

Samsung Galaxy S24 FE 5G को भारत में पिछले साल सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई थी। Samsung की यह Fan Edition सीरीज़ उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो फ्लैगशिप फीचर्स को अपेक्षाकृत कम कीमत में पाना चाहते हैं।

अब यह स्मार्टफोन Amazon पर छूट के साथ उपलब्ध है, जहां इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹40,000 से कम कीमत पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही, खरीदारों के लिए एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI, और बैंक डिस्काउंट जैसे आकर्षक विकल्प भी उपलब्ध हैं।

Exynos 2400e प्रोसेसर और 4,700mAh की बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ Galaxy S24 FE 5G एक संतुलित और आकर्षक स्मार्टफोन के रूप में सामने आता है।

Samsung Galaxy S24 FE 5G
Samsung Galaxy S24 FE 5G

Samsung Galaxy S24 FE 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy S24 FE 5G स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और Samsung की ऑफिसियल साइट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

Amazon India पर इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹24344 के डिस्काउंट के साथ केवल ₹35,655 में मिल रहा है, जबकि इसका लॉन्च की शुरुआती कीमत ₹59,999 था। वहीं, ₹22699 की छूट के साथ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹43,300 है, जो शुरुआती कीमत ₹65,999 में आता था।

बैंक डिस्काउंट

इसके अतिरिक्त, ग्राहक सिलेक्टेड बैंक कार्ड्स और EMI लेनदेन पर ₹1,250 तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं। इससे फोन की कीमत ₹34,405 तक काम हो जाती है। साथ ही, 6 महीनों की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹1,729 प्रति माह से होती है।

Amazon Pay ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता ₹1,069 की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।

Flipkart पर भी उपलब्ध

दूसरी और जबकि Flipkart पर इसे ₹39,999 में खरीदा जा सकता है। अन्य ऑफर आपको साइट पर देखने होंगे।

Samsung ऑफिसियल साइट पर

Samsung की ऑफिसियल साइट पर ₹22000 के डिस्काउंट के साथ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37999 में और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹43999 के उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S24 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले:

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,340 pixels) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज:

यह फोन Exynos 2400e SoC पर चलता है, जिसमें 8GB RAM और 128GB / 256GB / 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा:

  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है: 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
  • 8MP टेलीफोटो लेंस (OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस
  • फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी:

इसमें 4,700mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिज़ाइन और बिल्ड:

Galaxy S24 FE को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है।

कलर ऑप्शन:

यह स्मार्टफोन Blue, Graphite और Mint रंगों में उपलब्ध है।

निष्कर्ष

Samsung Galaxy S24 FE 5G एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जो अब ₹25,000 से अधिक की छूट के साथ मिल रहा है। जो लोग एक फ्लैगशिप अनुभव कम कीमत पर चाहते हैं, उनके लिए यह डील आकर्षक हो सकती है।

टिप: खरीदारी से पहले विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना जरूर करें ताकि आप सबसे अच्छा ऑफर पा सकें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *