Oppo India से जुडी खबर है की कंपनी Oppo Find X8 Ultra को लॉन्च करने के बाद अब Oppo Find X9 अपनी एक नई सीरीज पर काम कर रही है। बता दे की ओप्पो कंपनी अपने अल्ट्रा वेरियंट मोबाइल पर कुछ खास ही फोकस करती है।
Oppo के Oppo Find X9 Ultra मोडल के लेकर अब चर्चाये हो रही है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय इसका कैमरा बना है। आइये जानते है की क्या खुलासा हुआ इस नई सीरीज को लेकर।
Oppo Find X9 Ultra के लॉन्च से पहले फोन लेकर इंटरनेट पर कुछ लीक सामने आये है। GIZMOCHINA की खबर के मुताबिक चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (Tipster Digital Chat Station) ने Weibo (चीन की सोशल मीडिया साइट) पर शेयर किया है। इसके अनुसार फोन में 200MP मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा मिलेगा जो Oppo Find X8 Ultra में 50MP को बदल देगा। दूसरा 50MP टेलीफोटो कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में पुराने जैसे ही रहेगा। लेकिन जूम की रेंज को 6x से 10x से अपग्रेड कर दिया है।
यह भी पढ़े: Honor 400 और Honor 400 Pro 200MP AI कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ जल्द ही होगा लॉन्च
आपको Oppo Find X9 Ultra में क्या मिल सकता है
Find X8 Pro में भी टेलीफ़ोटो सेटअप अल्ट्रा मॉडल के फीचर्स है। हलाकि, Find X9 Pro को लेकर हिंट दिया गया है की 200MP सिंगल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Oppo Find X9 लेकर ओर कुछ दावे किये जा रहे है की कंपनी इस लाइनअप में 4 मॉडल का लाने वाली है। जिसमे Find X9, X9 Plus, X9 Pro, और X9 Ultra शामिल है। Oppo Find X9 के मॉडल्स लेकर एक और दावा किया जा रहा है की यह iPhone 17, 17 Plus, 17 Pro, और 17 Pro Max के साथ मुकाबला करने लायक होंगे।
Oppo Find X9 के सभी चार मॉडल फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने वाले है। इस फोन में डिस्प्ले का साइज 6.3 इंच तक ऑफर होगा। इसके आलावा, Plus और Pro मॉडल Dimensity 9500 SoC से लेस होगा। दूसरी और Oppo X9 Find Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिल सकता है।
Oppo Find X9 को लेकर पूरा खुलासा होना अभी बाकि है तो इसको लेकर बाते अभी जल्दी हो जाएगी। अल्ट्रा के मॉडल का 2025 में आना थोड़ा मुश्किल लगता है। इसके आलावा अन्य मॉडल इस साल अक्टूबर नवंबर तक आ सकते है।
नोट: ऐसे ही जानकारी पूर्ण समाचारो के लिए जुड़े रहे ProTechBlogger के साथ।